फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU made the first express route by combining electric buses, buses will be available every 10 minutes

सीटीयू ने इलेक्ट्रिक बसों को मिलाकर बनाया पहला एक्सप्रेस रूट, हर 10 मिनट में मिलेगी बस

Fri, 12 Nov 2021 10:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
CTU made the first express route by combining electric buses, buses will be available every 10 minutes
चंडीगढ़। इलेक्ट्रिक बसों के लिए शहरवासियों का इंतजार शनिवार को खत्म हो जाएगा। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित सुबह 10:30 बजे दस ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों को मिलाकर सीटीयू एक एक्सप्रेस रूट की शुरुआत कर रहा है। इस रूट पर लोगों को बस के लिए 10 मिनट से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शहर में पहले एक्सप्रेस रूट की शुरुआत शनिवार से हो जाएगी। ये रूट आईएसबीटी-43 से पीजीआई तक के लिए बनाया गया है। इस रूट पर बसें वाया आईएसबीटी-17 होकर जाएंगी। विभाग के अनुसार, इस रूट पर काफी सवारियां रहती हैं, इसलिए इस एक्सप्रेस रूट की शुरुआत की जा रही है। विभाग को उम्मीद है कि हर 10 मिनट पर बस आने से सवारियों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी 40 इलेक्ट्रिक बसें दिसंबर महीने के आखिर तक पहुंचेंगी। इसके बाद अगले साल तक 40 और ई-बसें आ जाएंगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया है। पहली 40 बसों के लिए अशोक लेलैंड कंपनी से करार हुआ है। इन बसों में 36 लोगों के बैठने की जगह है और अधिकतम एक समय में 54 लोग सफर कर सकेंगे। एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed