{"_id":"5f36c81b8ebc3e4ad91c813c","slug":"ctu-granted-extension-expire-pass-lockdown-provided-relief-expire-bus-passes-chandigarh-news-pkl3847122128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः सीटीयू ने बस पास वालों को दी राहत, लॉकडाउन में एक्सपायर पास को सीटीयू ने दी एक्सटेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः सीटीयू ने बस पास वालों को दी राहत, लॉकडाउन में एक्सपायर पास को सीटीयू ने दी एक्सटेंशन
Sat, 15 Aug 2020 09:54 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू की बसों में रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों का बस पास लॉकडाउन में एक्सपायर हो गया था, अब उनके लिए राहत की खबर है। सीटीयू ने 22 मार्च से 20 मई के बीच एक्सपायर बस पास को एक्सटेंशन देने का फैसला किया है।
शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन के ट्रांसपोर्ट विभाग ने आदेश जारी कर 22 मार्च से 20 मई के बीच एक्सपायर हुए बस पास को एक्सटेंशन दे दी है। सीटीयू ने साफ कहा है कि जिन बस पास की वैलिडिटी 31 मार्च 2020 तक थी, उन्हें कोई एक्सटेंशन नहीं दिया गया है।
वहीं, जो बस पास 30 अप्रैल तक वैध थे, उन्हें एक महीने की एक्सटेंशन दी गई है, जो 17 अगस्त से लेकर 16 सितंबर तक है। जो बस पास 30 मई को खत्म होने वाले थे, उन्हें 60 दिन की एक्सटेंशन दी गई है। वह बस पास अब 17 अगस्त से लेकर 16 अक्तूबर तक इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
वह लोग जिन्होंने बस पास के लिए आवेदन किया था और पैसे चुकाए थे, लेकिन लॉकडाउन में अचानक से संपर्क सेंटर के बंद होने की वजह से वह बस पास को ले नहीं पाए थे, उन्हें भी सीटीयू ने राहत प्रदान की है। अब वह सभी बस पास जो किसी भी कारण से पैसे चुकाने के बाद मिल नहीं पाए थे, उन सभी को नए तारीखों के साथ दोबारा प्रिंट किया जाएगा और वह 17 अगस्त के बाद मान्य होंगे।
गौरतलब है कि शहर में हजारों लोग दफ्तर आने-जाने के लिए रोजाना सीटीयू की बसों में सफर करते हैं। अचानक लगे लॉकडाउन में सीटीयू की बसों को बंद कर दिया गया था, ऐसे में जिन लोगों ने बस पास बनवाए थे, उनके बस पास वैलिडिटी होने के बावजूद किसी काम के नहीं रहे। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए पिछले करीब दो महीने से मांग की जा रही थी।