सीटीयू ने नहीं शुरू की एडवांस टिकट की बुकिंग, अधूरा रहा वादा
सीटीयू की ओर से लांग रूट की बसों में एडवांस टिकट दिए जाने की स्कीम नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीटीयू की ओर से दावे किए गए थे।
वर्ष 2016 में यह योजना शुरू कर दी जाएगी। लेकिन इसके लिए प्लान नहीं तैयार किया जा सका है। सीटीयू बसों से सफर करने वाले यात्रियों को एडवांस टिकट की योजना दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और उत्तराखंड की बसों में शुरू की जानी थी।
इससे यात्री ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कर सकते थे। लेकिन यह नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
एक साल पहले किया था एडवांस टिकट देने का वादा
वहीं सेक्टर-17 पर सीटीयू के बनाए गए एडवांस काउंटर पर भी टिकट नहीं मिल रही है। वहीं, सेक्टर-17 बस स्टैंड पर बने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान परिवहन के काउंटर पर तीन दिन से सात दिन का टिकट मिल जाता है।
इससे यात्री ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। लेकिन यह सुविधा चंडीगढ़ सीटीयू की ओर से नहीं शुरू की जा सकी है।
सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि एडवांस टिकट स्कीम हम जनवरी में फाइनल कर देंगे। इससे यात्रियों को एडवांस में टिकट मिल सकेगा।