फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU did not at the time extended the speed governor

सीटीयू पर नहीं लगा स्पीड गवर्नर तो बढ़ाया टाइम

Tue, 03 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
CTU did not at the time extended the speed governor
सीटीयू बस - फोटो : amar ujala

शहर में सीटीयू की बसों, स्कूल बसों और हैवी व्हीकल में स्पीड गवर्नर लगवाने की तिथि अब 31 जनवरी कर दी गई है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इसे एक माह के लिए बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


20 हजार से ज्यादा वाहनों पर स्पीड गवर्नर लगने हैं। पहले स्पीड गर्वनर लगवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी। 

मगर वाहन चालक स्पीड गवर्नर इंस्टाल नहीं करवा पाए, यही नहीं सीटीयू की बसों पर भी स्पीड गवर्नर नहीं लग पाए। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने रजिस्टर्ड टैक्सी, ऑटो, बस समेत सभी ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स की ओवरस्पीड पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन

31 जनवरी तक वाहनों पर लगवा सकेेंगे स्पीड गर्वनर

CTU did not at the time extended the speed governor
सीटीयू बस - फोटो : file photo

प्रशासन ने पिछले हफ्ते सभी ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स में स्पीड गवर्नर लगाने के निर्देश जारी किए थे। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। 

मीडियम-हैवी, गुड्स और पैसेंजर ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स के लिए प्रशासन ने 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय की है। इनके अलावा डंपर्स, टैंकर्स, स्कूल बसों आदि के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट तय की गई है।

स्पीड गवर्नर को ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स पर इंस्टाल किया जा रहा है। शहर में गाड़ियों, स्कूल बसों से हादसे न हों, इसके लिए यह तैयारी की जा रही है। जो भी 31 जनवरी के बाद इस नियम का पालन नहीं करेगा। उसका चालान किए जाने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अमित तलवार, निदेशक, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed