{"_id":"68a4d471a6a8897e0d07651c","slug":"ctu-conductor-recruitment-fraud-11-conductors-did-not-arrive-even-after-two-notices-action-will-be-taken-against-them-chandigarh-news-c-16-pkl1043-794809-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीटीयू कंडक्टर भर्ती फर्जीवाड़ाः दो नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे, 11 कंडक्टरों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीटीयू कंडक्टर भर्ती फर्जीवाड़ाः दो नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे, 11 कंडक्टरों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीटीयू में 2023 में हुई कंडक्टर भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद 11 कंडक्टरों पर गाज गिरने वाली है। दो नोटिस मिलने के बावजूद अब तक ये कंडक्टर बायोमेट्रिक और फेस स्कैन कराने के लिए नहीं पहुंचे हैं। सीटीयू ने मंगलवार को तीसरा और अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।
सीटीयू में 2023 में कंडक्टरों की भर्ती हुई थी। कुछ महीने पहले खुलासा हुआ कि इसमें फर्जी तरीके से कर्मचारी भर्ती हुए हैं। एक कंडक्टर पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। विभाग के पास शिकायत पहुंची तो सीटीयू ने 2023 भर्ती में शामिल हुए सभी कंडक्टरों को 21, 22 और 23 जुलाई को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में सीटीयू के डिपो में आकर अपना फेस स्कैन कराने और बायोमेट्रिक कराने का आदेश जारी किया था। साथ ही कहा कि सभी कंडक्टर चाहे वह छुट्टी पर हो, इन तीन दिनों के अंदर फेस और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं। इसमें 12 कंडक्टर नहीं पहुंचे। सीटीयू ने सभी को समय दिया कि वो चंडीगढ़ आकर वेरिफिकेशन कराएं। कई दिन छुट्टी पर रहने के बाद एक कर्मचारी ने कुछ दिन पहले वेरिफिकेशन करा लिया लेकिन 11 कंडक्टर अभी तक विभाग को बिना बताए छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को इन सभी को तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया गया है। सीटीयू के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि इन्हें आखिरी सात दिन का मौका दिया है। अगर अब भी ये नहीं रिपोर्ट करेंगे तो इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। ये कर्मचारी अभी प्रोबेशन पीरियड पर हैं। नौकरी से निकालने से लेकर पुलिस को भी जानकारी दी जा सकती है।
इन कर्मियों पर फर्जीवाड़े से भर्ती का शक
भर्ती दो साल पहले की ही है, इसलिए विभाग का मानना है कि व्यक्ति के चेहरे में ज्यादा अंतर नहीं आया होगा। इसलिए परीक्षा के दौरान खींची गई फोटो और वर्तमान में काम कर रहे कर्मी चेहरे को मैच किया जा रहा है। इससे 11 कंडक्टर पिछले करीब एक महीने से बच रहे हैं। ऐसे में शक की सूई इन पर घूम रही है। कुछ अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शक है कि ये फर्जी तरीके से भर्ती हुए हैं, इसलिए ही बायोमेट्रिक और फेस वेरिफिकेशन से बच रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में पकड़ा गया डमी उम्मीदवार तो हुआ खुलासा
13 मई 2025 को सीटीयू को दिल्ली के सीआर पार्क थाने से एक ईमेल आया था। इसमें बताया गया कि सचिन नामक शख्स सीबीएसई भर्ती परीक्षा में डमी उम्मीदवार के तौर पर परीक्षा देते पकड़ा गया था। पूछताछ में सचिन ने खुलासा किया कि उसने जून 2023 में सीटीयू की बस कंडक्टर भर्ती परीक्षा में भी नवीन की जगह डमी उम्मीदवार बनकर परीक्षा दी थी। सीटीयू ने 3 जून 2025 को नवीन का बायोमेट्रिक डेटा दोबारा जांचा। जांच में सामने आया कि नवीन के फिंगरप्रिंट परीक्षा के समय दर्ज रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे। इसके अलावा भर्ती परीक्षा के समय की फोटो भी नवीन की वर्तमान तस्वीर से मैच नहीं हुई।