{"_id":"58655ab14f1c1bf471eeaf2e","slug":"ctu-150-elcomitr-buy-examine-the-drivers-and-conductors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीयू खरीदेगा 150 एल्कोमीटर, ड्राईवरों और कंडक्टरों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीयू खरीदेगा 150 एल्कोमीटर, ड्राईवरों और कंडक्टरों की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू के इंस्पेक्टर अब केवल टिकट ही नहीं जांचेंगे बल्कि ड्राईवरों और कंडक्टरों के शराब पीने की भी जांच करेंगे। इसके लिए सीटीयू ने 150 एल्कोमीटर खरीदने का प्रपोजल तैयार किया है।
विज्ञापन
यह एल्कोमीटर सीटीयू के चेकिंग बस इंस्पेक्टर को दिया जाएगा। इसके लिए बस इंस्पेक्टर को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सीटीयू की बसों में यह सुविधा फरवरी से मिल सकती है। सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि बसों में कई बार यात्रियों की ओर से मेल पर शिकायत की गई कि ड्राईवर और कंडक्टर बस रोककर शराब खरीदते हैं।
विज्ञापन
कई बार यह शराब पीकर भी चलाते है। दस से ज्यादा ऐसी शिकायते दिसंबर माह मेंआई। इसके बाद सीटीयू की ओर से यह प्रपोजल तैयार किया गया है। अगर कोई ड्राईवर और कंडक्टर बस में ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़ा जाएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह प्रपोजल अगर पास हो जाएगा तो फरवरी में एल्कोमीटर सीटीयू इंस्पेक्टर को दिया जाएगा। सीटीयू की 74 रूट की बसों में यह चेकिंग की जाएगी।