फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CRPF jawan hanged himself in camp office, died

Chandigarh News: सीआरपीएफ के जवान ने कैंप ऑफिस में लगाया फंदा, मौत

Sun, 16 Jun 2024 04:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan hanged himself in camp office, died
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात एसआई रोशन लाल ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एसआई को फंदे से नीचे उतारकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, एसआई के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 57 वर्षीय रोशन लाल मूलरूप से हरियाणा के जिला करनाल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रोशन लाल तनाव में चल रहे थे। इसे लेकर उनका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोशन लाल सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। करीब तीन साल पहले वह चंडीगढ़ में ट्रांसफर होकर आए थे। मौजूदा समय में परिवार सहित हल्लोमाजरा में किराए के मकान में रह रहे थे। शनिवार को रोज की तरह हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट के पास स्थित सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी पर पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद कैंप आफिस में फंदा लगा लिया। फंदे पर लटकता देखकर जवानों ने कंट्रोम रूम पर सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने चेक करने उपरांत जवान को मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की तनाव की बीमारी संबंधित भी दवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed