फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowd in Rock Garden on weekends without mask

वीकेंड पर रॉक गार्डन में उमड़ी भीड़, फिर बिना मास्क के नजर आए लोग

Mon, 23 Nov 2020 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Crowd in Rock Garden on weekends without mask
चंडीगढ़। रॉक गार्डन रविवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 3200 सैलानी रॉक गार्डन पहुंचे। लेकिन एक बार फिर यहां पर कोविड नियमों की अनदेखी की गई। यहां घूमने आए लोग अंदर बिना मास्क पहने ग्रुप में फोटो खींचते नजर आए। साथ में सामाजिक दूरी की भी अनदेखी की। एक बार फिर शहर में कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है, ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को मास्क पहनने के लिए अवेयर भी किया जा रहा हैं और मास्क न पहनने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। बावजूद इसके वीकेंड पर रॉक गार्डन में पहुंचे कई लोग बिना मास्क के घूमते हुए दिखाई दिए। बिना किसी डर के यह लोग पूरा रॉक गार्डन घूमते नजर आए। रविवार को 3200 लोगों ने रॉक गार्डन की टिकट खरीदी। इससे कुल 88 हजार रुपये की कमाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed