फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowd in Dhanas and scuffle with police, police had to be called

Chandigarh News: धनास में भीड़ और पुलिस में धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 02 Jun 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Crowd in Dhanas and scuffle with police, police had to be called
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए धनास में बने मतदान केंद्र पर भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस के साथ धक्की-मुक्की का मामला सामने आया है। इवहीं, मलोया में बने एक बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया है। बता दें कि शहर में बनाए गए 139 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन


मतदान सुबह 7 मतदान शुरू होना था लेकिन धनास के एक केंद्र पर सुबह 6 बजे ही लोगों की भीड़ जुट गई। सात बजे पुलिस ने केंद्र का गेट खोला तो सैकड़ों की भीड़ अंदर जाने के लिए एक-दूसरे को धक्के मारने लगी। इसी बीच सुरक्षा में तैनात जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन भीड़ नहीं थमी और पुलिस जवानों के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इसके बाद कड़े पहरे में मतदान हुआ। इसकी सूचना मिलते ही राज्य चुनाव व पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उधर, मलोया में कांग्रेस कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर तैनात पार्टी के पोलिंग एजेंटों को खाना देने के लिए अंदर जाने लगे तो पुलिस ने अंदर जाने से मना कर दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के पोलिंग एजेंटों के लिए अंदर ही खाना-पीना मिल रहा है, जबकि कांग्रेस का कोई ख्याल नहीं रख रहा। काफी देर तक हंगामा चलने के बावजूद पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed