फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crowd gathered at Chandigarh ISBT-43 Rakshabandhan and weekend heavy traffic jammed in city see video

चंडीगढ़ ISBT-43 में उमड़ी भीड़: रक्षाबंधन और वीकेंड... सिटी ब्यूटीफुल की सड़कें हुई जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

Fri, 08 Aug 2025 05:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 08 Aug 2025 05:46 PM IST
सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में शुक्रवार को खासी भीड़ लगी रही। क्योंकि शहर में नौकरी पेशा करने वाले लोग अपने घर जाने के लिए आईएसबीटी-43 पहुंचे थे। बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
Crowd gathered at Chandigarh ISBT-43 Rakshabandhan and weekend heavy traffic jammed in city see video
आईएसबीटी-43 में यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में शुक्रवार को स्थिति अन्य दिनों के मुकाबले बदली हुई थी। क्योंकि शहर की सड़कों पर दोपहर में भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा। वहीं, सेक्टर-43 आईएसबीटी में खासी भीड़ उमड़ी थी। आईएसबीटी में लोगों की इतनी भीड़ थी कि पांव रखने तक की जगह नहीं थी। यह भीड़ उन लोगों की थी जो अपने-अपने घर जाने के लिए आईएसबीटी-43 से बस पकड़ने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन


शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। वीकेंड पर रक्षाबंधन (शनिवार) और रविवार को दो दिन छुट्टी है। ऐसे में लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे हैं। इसी सिलसिले में चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड पर शुक्रवार को यात्रियों की खासी भीड़ थी। बस स्टैंड लोगों से खचाखच भरा हुआ था। आईएसबीटी-43 से पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड सहित अन्य जगहों के लिए बस चलती हैं। ऐसे में लोग बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे।
विज्ञापन




चंडीगढ़ में पंजाब व हिमाचल सहित अन्य राज्यों के लोग नौकरी पेशा करता हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से लोग घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। यही वजह रही कि शुक्रवार को चंडीगढ़ की सड़कों पर वाहनों का भारी बोझ रहा और आईएसबीटी-43 और सेक्टर-17 में भी यात्रियों की खासी भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Crowd gathered at Chandigarh ISBT-43 Rakshabandhan and weekend heavy traffic jammed in city see video
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों की हुई ट्रेन मिस
ऐसा ही हाल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का भी रहा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ लगी रही। लोगों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर खासा ट्रैफिक जाम था। क्योंकि बड़ी संख्या में वाहन रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे, जिस वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई। कई यात्रियों की तो ट्रेन भी मिस हो गई। 

शहर में लंबा जाम
शुक्रवार को चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या झेलनी पड़ी। वाहन चालकों को काफी देर कर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इसके लिए सेक्टर-52/53 मोहाली की तरफ भी ट्रैफिक जाम रहा। वहीं ट्रिब्यून चौक से पोल्ट्री फार्म चौक तक लंबा ट्रैफिक जाम रहा। इसके अलावा भी शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। ट्रैफिक जाम की वजह से वाहन रेंगते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed