फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cross FIR registered in violent incident between two parties in Gobind Sweets

Chandigarh News: गोबिंद स्वीट्स में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक वारदात में क्रॉस एफआईआर दर्ज

Sun, 12 Nov 2023 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cross FIR registered in violent incident between two parties in Gobind Sweets
चंडीगढ़। सेक्टर-7सी स्थित गोबिंद स्वीट्स के बाहर 3 नवंबर को दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प मामले में सेक्टर- 26 थाना पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। हिंसक वारदात में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। वारदात में स्वीट शॉप के खोंचे से भी गंभीर वार किए गए थे और सिर भी फट गए थे। बीते 4 नवंबर को पुलिस ने सेक्टर -7सी के एससीओ नंबर 29-30 निवासी अमनदीप सिंह की शिकायत पर दूसरे पक्ष पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं, अब दूसरे पक्ष के पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी गुरसेवक सिंह की शिकायत पर शिकायतकर्ता पक्ष पर भी मामला दर्ज किया है। गुरसेवक सिंह ने अमनदीप सिंह, उसके पिता सुखवंत सिंह, शिव कुमार, शानू और आठ से 10 अन्यों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जानबूझकर चोट पहुंचाने, जानबूझकर गंभीर रूप चोटिल करने और किसी अपराध को लेकर साझी सोच की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा है कि 3 नवंबर को गोबिंद स्वीट्स के पास आरोपियों ने दोपहर लगभग 12 बजे उस पर हमला किया। हमले के बाद शिकायतकर्ता को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले इस हमले में थाना पुलिस ने गैरकानूनी रूप से जुटने, हथियारों समेत दंगा करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, आपराधिक रूप से रास्ता रोकने और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर 7सी के एससीओ नंबर 29-30 निवासी अमनदीप सिंह थे। उन्होंने कहा था कि राजवंत सिंह, गुरसेवक सिंह, सुखवंत सिंह और सुखबीर सिंह ने शिकायतकर्ता पर गोबिंद स्वीट्स, सेक्टर-7 में हमला किया था। पीड़ित शिकायतकर्ता को चोटें आई थीं और उसे सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed