Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crores spent in the name of 'minor works'; Commissioner demands a detailed account of every single penny.

Chandigarh News: माइनर वर्क्स के नाम पर करोड़ों खर्च, कमिश्नर ने मांगा पाई-पाई का हिसाब

Sat, 31 Oct 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Crores spent in the name of 'minor works'; Commissioner demands a detailed account of every single penny.
माइनर वर्क्स के नाम पर करोड़ों खर्च, कमिश्नर ने मांगा पाई-पाई का हिसाब
विज्ञापन

चारों इंजीनियरिंग विंगों से तलब की रिपोर्ट, हर काम की मंजूरी और भुगतान का रिकॉर्ड देना होगा; पब्लिक हेल्थ विंग ने सात महीने में खर्च किए 24.97 करोड़
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम में माइनर वर्क्स और मेंटेनेंस के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के खर्च का अब हिसाब होगा। कमिश्नर अमित कुमार ने वीरवार को बीएंडआर, पब्लिक हेल्थ, हॉर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिकल विंग के इंजीनियरों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। इसमें हर काम की प्रशासनिक मंजूरी, एस्टीमेट, वर्क ऑर्डर, पूरा होने और भुगतान का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन

समीक्षा में बीएंडआर विंग ने बताया कि सेक्टर-17 कमर्शियल बेल्ट में पेवर ब्लॉक लगाने और बैक लेन की मरम्मत पर 2.20 करोड़ रुपये खर्च हुए। छह एस्टीमेट एफएंडसीसी से मंजूर हुए थे। रायपुर कलां और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की गौशालाओं के काम हाउस की 8 अप्रैल 2026 की बैठक में मिली मंजूरी से हुए। विंग ने स्पष्ट किया कि 5.61 करोड़ और 9.90 करोड़ रुपये के काम माइनर वर्क्स बजट से नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ विंग ने 1 अप्रैल से 28/29 अक्तूबर तक माइनर और अर्जेंट-इमरजेंट वर्क्स पर 24.97 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी दी। वहीं, हॉर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिकल विंग ने पार्कों, ग्रीन बेल्ट, टॉयलेट, फाउंटेन और अन्य सुविधाओं के रखरखाव पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च बताए। कमिश्नर ने सभी आंकड़ों का वित्तीय रिकॉर्ड से मिलान कर दस्तावेजों सहित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed