फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crops_destruction_Compensation_farmers

फसल खराब होने पर मिलेगा 250 रुपए मुआवजा

Sat, 30 Nov 2013 04:35 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
crops_destruction_Compensation_farmers
हरियाणा में अगर प्राकृतिक आपदा से फसल खराब हुई तो किसानों को एक रुपये का चेक नहीं मिलेगा। सरकार ने फैसला किया है कि अब न्यूनतम मुआवजा 250 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सरकार ने फसलों के खराब होने की स्थिति में मुआवजा के लिए मानदंड में  संशोधन किया है। इससे प्रदेश के खजाने पर जो बोझ पड़ेगा उसे बजट में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि फसल मुआवजा की गणना करते समय किसान को कम से कम 250 रुपये दिए जाएं।

यह भी सुनिश्चित करें कि एक इस्टेट में संबधित किसान को खराब हुई सारी फसल का मुआवजा इकट्ठा दिया जाए। मुआवजा राशि चेक से दी जाएगी।

गौरतलब है कि अब तक प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाता है। कई किसानों को एक-एक रुपये के चेक मिलते हैं। इससे सरकार की फजीहत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed