फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   critical analysation of haryana police and prisoners diet

खुलासाः इस स्टेट में कैदी पुलिसवालों से ज्यादा किस्मतवाले

Mon, 03 Aug 2015 09:29 AM IST
दीपेंद्र प्रताप सिंह/अमर उजाला, रेवाड़ी
दीपेंद्र प्रताप सिंह/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Aug 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
critical analysation of haryana police and prisoners diet

हरियाणा पुलिस, कहने को हमारी खाकी हाइटेक होने की ओर बढ़ रही है। लेकिन कुछ बुनियादी चीजें हैं, जिनमें यह आज भी काफी पीछे हैं।

विज्ञापन


चौंकने वाली बात यह है कि लोगों की सुरक्षा के लिए हर त्योहार घर के बाहर मनाने वाले पुलिसकर्मी का एक दिन का खाना जहां महज 20 रुपये का है, वहीं जेल में बंद कैदी की एक दिन की डाइट 40 रुपये है। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाती कन्वेंस एलाउंस भी महज 120 रुपये मासिक है। इसमें दो दिन तक बाइक भी नहीं चल सकती।

दो वक्त की चाय भी नहीं है मयस्सर
पुलिस के लिए राशन भत्ता करीब 20 साल पहले लगा था। उस वक्त के लिहाज से भले ही खाने के लिए दी जाने वाली यह रकम पर्याप्त हो, लेकिन आज दो वक्त का खाना तो दूर, दो कप चाय भी मयस्सर नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर महंगाई बढ़ने के बावजूद पुलिसकर्मियों के राशन भत्ते में कोई बदलाव क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन

दिल्ली में ज्यादा है पुलिसकर्मियों का भत्ता

critical analysation of haryana police and prisoners diet

दिल्ली की बात करें तो वहां के पुलिसकर्मियों के भत्ते हमारे भत्तों से काफी ज्यादा है। हरियाणा पुलिसकर्मियों को जहां 600 रुपये मासिक मिलता है, वहीं दिल्ली में एक पुलिसकर्मी को राशन भत्ते के रूप में करीब 2 हजार रुपये (67.54 रुपये दैनिक) मिलते हैं। इसके अलावा पंजाब में भी पुलिसकर्मियों को हरियाणा से ज्यादा ही राशन भत्ता मिलता है।

आंकड़ों की नजर में हरियाणा और दिल्ली पुलिस के भत्ते (मासिक)
भत्ता-------------दिल्ली पुलिस--------हरियाणा पुलिस
राशन भत्ता--------2026 रुपये---------600रुपये
वर्दी मेंटीनेंस--------250 रुपये--------40-50 रुपये
यातायात भत्ता--------60/300---------20/120
(यातायात भत्ता साइकिल और मोटरसाइकिल का)

पुलिसकर्मियों को मिलने वाला भत्ता राज्य सरकार की ओर से ही तय किया जाता है। जल्द ही आलाधिकारियों से बात कर भत्ता बढ़वाने के प्रयास किए जाएंगे।
- ममता सिंह, आईजीपी, दक्षिण रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed