{"_id":"5c0953b8bdec224146724a6a","slug":"criminal-case-filed-against-harsimrat-kaur-sukhbir-badal-and-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा ( पंजाब)
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, दलजीत सिंह चीमा और एक चैनल के खिलाफ कांग्रेसी नेता एवं मनप्रीत बादल के साले जयजीत सिंह जोहल ने गुरुवार को स्थानीय अदालत में क्रिमिनल केस दायर किया। जोहल उर्फ जोजो ने बताया कि शुक्रवार को इन अकाली नेताओं के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि को लेकर सिविल केस भी दायर करेंगे।
विज्ञापन
जोहल का कहना है कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद ये अकाली नेता अपने भाषणों में उन्हें जोजो गुंडा टैक्स का नाम देते थे। इस कारण उन्होंने पहले ही इन्हें अपने वकील संदीप बाघला के जरिये लीगल नोटिस भेजा था। अब उन्होंने बठिंडा के जूडीशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट विजय डढवाल की अदालत में धारा 499, 500, 501 और 34 आईपीसी के तहत केस दायर करवाया है।
विज्ञापन
राजीनामा किसी भी कीमत पर नहीं
जोहल ने करीब सात माह बाद अकाली नेताओं के खिलाफ अदालत में केस दायर किया। जब जोजो से पूछा गया कि कहीं रिश्तेदारी होने के कारण राजीनामा करने की बात तो नहीं चल रही थी, उन्होंने कहा कि ये अकाली नेता उनके पक्के दुश्मन हैं। वे किसी भी कीमत पर उनसे राजीनामा नहीं कर सकते। उन्हें सियासत छोड़ना मंजूर है पर दुश्मन से समझौता करना नहीं।
विज्ञापन