{"_id":"57505ae94f1c1b6a791095c4","slug":"zeherkhurani-loot-robbert-volwo-bus-robbery-crime-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" जहरखुरानी बदमाशों के स्कैच बनाने में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी बदमाशों के स्कैच बनाने में जुटी पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोल्वो बसों में यात्रियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर एक के बाद एक लूट की वारदात कर रहे अपराधियों में से किसी को पकड़ना तो दूर सुराग तक पुलिस नहीं लगा पाई है। अब बसों में यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। पुलिस पीड़ितों से बात कर आरोपियों के स्कैच तैयार करवा कर उन तक पहुंचने की कोशिश करेगी। जहां दिल्ली-चंडीगढ़ रूट की बसों में लुटेरे नशीला पदार्थ खिलाकर लोगों को लूट रहे हैं।
वहीं लोकल बसों में सक्रिय गैंग महिलाओं के गले से चेन व अन्य गहने निकाल रहा है। पुलिस के आईजी तेजिंद्र सिंह लूथरा की मानें तो पुलिस वोल्वो में लूट के शिकार यात्रियों से बात कर बदमाशों के स्कैच तैयार कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्कैच बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। आईजी का कहना है कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। शहर में पीजीआई बस स्टॉपेज से बसों में चढ़ने वाली बसाें में महिला यात्रियों से गहने लूटने की वारदातें पिछले एक साल से जारी हैं। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करती है। लेकिन गिरफ्तारी नहीं कर पाती है।
कोट
वोल्वो या फिर लोकल बसों के यात्रियों को पुलिस लूट की वारदात से बचाने के लिए जागरूक कर रही है। लुटेरों को पकडने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही हाल ही में जेल से बाहर आए पुराने अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पीड़ितों से बात कर बदमाशों के स्कैच भी बनवाए जा रहे है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
-तेजिंद्र सिंह लूथरा, आईजी, यूटी पुलिस