{"_id":"6357e093a9fd525b3623ff7d","slug":"youths-attacked-on-liquor-contract-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: शराब के पैसे मांगे तो युवकों ने ठेके पर किया हमला, 1.5 लाख रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: शराब के पैसे मांगे तो युवकों ने ठेके पर किया हमला, 1.5 लाख रुपये लूटने का आरोप
Tue, 25 Oct 2022 06:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:44 PM IST
सार
एसीपी नार्थ दमन वीर सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी। हमारी पीसीआर टीम रात को मौके पर पहुंच गई थी। हुड़दंग करने वाले युवक सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में दीपावली की देर रात दो गुट शराब को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद जब यह युवक रेलवे स्टेशन के पास ठेके पर पहुंचे तो ठेके के सेल्समैन से शराब की मांग करने लगे। सेल्समैन ने युवकों से शराब के पैसे मांगे तो 15 के करीब युवकों ने शराब ठेके के सेल्समैन पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान इन युवकों ने ठेके पर खूब हुड़दंग मचाया। इन युवकों ने शराब के ठेके से ही बोतलें उठाकर सेल्समैन पर बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
शराब ठेके के सेल्समैन ने मामला बढ़ता देख शटर को बंद कर दिया लेकिन दोनों गुटों ने ठेके का शटर उठाया व ठेके से बोतलें उठा फिर से शराब के ठेके पर बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान उस रोड पर गश्त कर रहे पीसीआर कर्मचारियों ने इन दोनों गुटों को रोकना चाहा लेकिन हुड़दंग करने वाले पुलिस वालों से ही भिड़ गए।
विज्ञापन
मौके पर पीसीआर पुलिस के मुलाजिमों के होने के बावजूद यह हुड़दंग करने वालों ने जमकर बवाल किया और ठेके से लूट करके फरार हो गए। यह सारी घटना ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस बारे में शराब ठेके के कारिंदे अशोक कुमार ने कहा कि रात को कुछ युवक शराब लेने आए थे। जब मैंने उनसे यह कहा कि वह पहले पैसे दें फिर वह शराब देगा तो इस बात पर वह झगड़ा करने लग पड़े। इन युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। डर कर शटर बंद कर लिया।
विज्ञापन
मगर इन युवकों ने शटर उठाकर ठेके के बाहर लगी ग्रिल को भी तोड़ डाला। शराब ठेके के कारिंदे अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि हुड़दंग करने वाले युवक शराब ठेके की करीब डेढ़ लाख से अधिक की नकदी लूट कर फरार हो गए हैं। इस घटना के बारे में एसीपी नार्थ दमन वीर सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी। हमारी पीसीआर टीम रात को मौके पर पहुंच गई थी। हुड़दंग करने वाले युवक सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।