फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth released from burail jail supporters took out rally broke traffic rules in Chandigarh video viral

कहां है चंडीगढ़ पुलिस?: जेल से छूटा युवक... हीरो जैसा वेल्कम, सड़कों पर रैली, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

Tue, 17 Jun 2025 04:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Jun 2025 04:34 PM IST
सार

लगता है चंडीगढ़ पुलिस सो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि बुड़ैल जेल से छूटे युवक के लिए उसके समर्थकों ने शहर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। रैली निकाली। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Youth released from burail jail supporters took out rally broke traffic rules in Chandigarh video viral
युवकों ने सरेआम उड़ाई नियमों की धज्जियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वी केयर फॉर यू... यह टैग चंडीगढ़ पुलिस का है। शहर में ट्रैफिक नियमों के प्रति अपने सख्त रवैये के लिए चंडीगढ़ पुलिस जानी जाती है। लेकिन इस बार शायद पुलिस सो रही थी। क्योंकि चंडीगढ़ की सड़कों पर एक बार फिर कानून को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआम हुड़दंग मचाया गया। मामला बुड़ैल जेल से रिहा हुए एक युवक से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने वाला युवक सेक्टर 41 का रहने वाला अभय है। युवक को जमानत मिली है और वह जमानत पर रिहा हुआ है। युवक पर सेक्टर-39 थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।  जेल से युवक की रिहाई के बाद जश्न मनाया गया। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


जश्न तो ठीक लेकिन ट्रैफिक नियमों और कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। कई युवक दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चल रहे थे। वहीं एक कार में जेल से जमानत पर रिहा होने वाला युवक भी गाड़ी से बाहर निकल कर समर्थकों के साथ नाच रहा है। शहर की सड़कों से गुजरी यह बाइक और कार रैली को हर कोई देखता रह गया, लेकिन पुलिस कहीं भी नजर नहीं आई। युवकों ने उड़दंग मचाते हुए ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ बाइक पर तीन-तीन युवक सवार हैं। कईयों ने तो हेलमेट भी नहीं पहने हुए हैं। वहीं चलती कारों की खिड़कियों से युवक बाहर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। खुद जेल से रिहा होने वाला युवक भी एक कार की विंडो से बाहर निकलकर हाथ खड़े कर नाच रहा है। रैली के दौरान हरियाणवी गाने तेज आवाज में बज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बड़ा सवाल यह है कि शहर की हर लाइट पर चालान काटने वाली चंडीगढ़ पुलिस आखिर इस वक्त कहां थी जब यह पूरी रैली बिना रोकटोक के शहर भर में घूम रही थी। क्या पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। देर शाम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed