{"_id":"60e45c738ebc3ebc8606b442","slug":"youth-murdered-by-knife-attack-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हत्या: देखकर चलने की दी नसीहत तो दो सगे भाइयों ने चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में हत्या: देखकर चलने की दी नसीहत तो दो सगे भाइयों ने चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट
Tue, 06 Jul 2021 07:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:11 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर जिले में एक युवक को देखकर चलने की नसीहत देना भारी पड़ गया। इससे नाराज दो सगे भाइयों ने चाकू से हमलाकर उसकी जान ले ली। आरोपियों ने चाकू से युवक के सीने और चेहरे पर वार किया। मामला इस्लामाबाद रेल लाइन के पास का है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में इस्लामाबाद रेलवे लाइन के पास सोमवार की शाम मामूली विवाद के बाद दो सगे भाइयों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छोटा हरीपुरा के सोनू ने बताया कि उसका भतीजा रोबर्ट सुनार का काम करता था। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के नजदीक स्थित रेलवे लाइन के पास बैठा था। इस दौरान उसी इलाके में रहने वाला गोला वहां से निकला तो उसका पांव उसके भतीजे के पांव पर पड़ गया। इस पर रोबर्ट ने उसे कहा कि वह ध्यान से देखकर चले, जिसके बाद दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
सोनू ने बताया कि इसके बाद गोला अपने घर चला गया और कुछ समय बाद अपने छोटे भाई के साथ चाकू लेकर आ पहुंचा। आरोपी गोला के छोटे भाई ने उसके भतीजे को पकड़ा और गोला ने रोबर्ट के चेहरे पर चाकू से चार वार किया। इसके अलावा एक वार उसके भतीजे की छाती पर किया। हमले में रोबर्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों भाई फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की मदद से रोबर्ट को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। वहीं दूसरी तरफ जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों आरोपी भाइयों गोला और जीत के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।