फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth murdered by knife attack in Amritsar of Punjab

अमृतसर में हत्या: देखकर चलने की दी नसीहत तो दो सगे भाइयों ने चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट

Tue, 06 Jul 2021 07:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jul 2021 07:11 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर जिले में एक युवक को देखकर चलने की नसीहत देना भारी पड़ गया। इससे नाराज दो सगे भाइयों ने चाकू से हमलाकर उसकी जान ले ली। आरोपियों ने चाकू से युवक के सीने और चेहरे पर वार किया। मामला इस्लामाबाद रेल लाइन के पास का है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Youth murdered by knife attack in Amritsar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में इस्लामाबाद रेलवे लाइन के पास सोमवार की शाम मामूली विवाद के बाद दो सगे भाइयों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


छोटा हरीपुरा के सोनू ने बताया कि उसका भतीजा रोबर्ट सुनार का काम करता था। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के नजदीक स्थित रेलवे लाइन के पास बैठा था। इस दौरान उसी इलाके में रहने वाला गोला वहां से निकला तो उसका पांव उसके भतीजे के पांव पर पड़ गया। इस पर रोबर्ट ने उसे कहा कि वह ध्यान से देखकर चले, जिसके बाद दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन


सोनू ने बताया कि इसके बाद गोला अपने घर चला गया और कुछ समय बाद अपने छोटे भाई के साथ चाकू लेकर आ पहुंचा। आरोपी गोला के छोटे भाई ने उसके भतीजे को पकड़ा और गोला ने रोबर्ट के चेहरे पर चाकू से चार वार किया। इसके अलावा एक वार उसके भतीजे की छाती पर किया। हमले में रोबर्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों भाई फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों की मदद से रोबर्ट को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। वहीं दूसरी तरफ जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घुम्मन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों आरोपी भाइयों गोला और जीत के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed