{"_id":"6342ebaba1e3815cb5496ef7","slug":"youth-killed-with-sharp-weapon-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: मकबूलपुरा में तेजधार हथियार से युवक की हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस, चार हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: मकबूलपुरा में तेजधार हथियार से युवक की हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस, चार हिरासत में
Sun, 09 Oct 2022 09:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:12 PM IST
सार
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाके के चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज से बहुत जल्द आरोपियों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर के मकबूलपुरा थानाक्षेत्र में रविवार की सुबह कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके की फुटेज खंगाल कर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक मकबूलपुरा निवासी गुरमीत सिंह अपने लड़के साहिलप्रीत सिंह के साथ लोगों के घरों में रंग-रोगन करने का काम करता है। गुरमीत सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि रविवार की सुबह साहिलप्रीत सिंह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। जब वह गली नंबर 13 में पहुंचा तो वहां पहले से खड़े कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में गंभीर साहिलप्रीत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इलाके के लोगों ने यह देख तुरंत इसकी जानकारी परिवार और पुलिस को दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाके के चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज से बहुत जल्द आरोपियों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन