फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died due to drug overdose in Punjab

Punjab: हफ्ते पहले हुई थी युवक की शादी, अब नशे की ओवरडोज से मौत, घर में मचा कोहराम

Tue, 11 Oct 2022 12:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 12:08 AM IST
सार

थाना सदर प्रभारी जसकरनदीप सिंह ने भी बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि उसकी मौत किस वजह से हुई है। बता दें कि मृतक युवक परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जो शादीशुदा है।

विज्ञापन
Youth died due to drug overdose in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव साउंके में करीब एक सप्ताह पहले युवक की शादी के कारण जिस घर में खुशियों का माहौल था अब उसी युवक की नशे की ओवरडोज से मौत के कारण खुशियां गम में बदल चुकी हैं। जानकारी अनुसार पिछले मंगलवार को ही गांव साउंके के 25 वर्षीय युवक बूटा सिंह की शादी हुई थी। इस सोमवार को नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन


मृतक युवक के बुजुर्ग पिता दर्शन सिंह ने थाना सदर पुलिस को बताया कि रविवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे गांव रामनगर निवासी सुभाष कुमार और जसविंदर सिंह बूटा सिंह को अपने साथ ले गए। इसके बाद रात को उन्हें सूचना मिली कि उसका बेटा बूटा सिंह बेहोशी की हालत में गांव झोरड़ के पास पड़ा है। इसके बाद जमाई व बेटी वहां पर पहुंचे तो देखा कि दोनों लड़के बूटा को होश में लाने के लिए सिर पर पानी डाल रहे थे। 
विज्ञापन


वह उसे पहले गांव औलख तो बाद में मलोट के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से भी उसे मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। मगर वे उसे गिद्दड़बाहा निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां सोमवार की सुबह उसे फिर से रेफर कर दिया गया। जिस पर वह उसे बठिंडा ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। तफ्तीश अधिकारी एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार बूटा सिंह की मौत किसी तरह का ओवरडोज नशा करने से हुई है। हालांकि कौन सा नशा किया था, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन सुभाष व जसविंदर पर नशा देने का दोष लगा रहे हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। थाना सदर प्रभारी जसकरनदीप सिंह ने भी बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि उसकी मौत किस वजह से हुई है। बता दें कि मृतक युवक परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जो शादीशुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed