{"_id":"6280fff19631a52a6c4a34f1","slug":"youth-attacked-on-police-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: ढाबे पर हिमाचली युवकों ने किया पंजाब पुलिस पर हमला, एक के हाथ की तीन अंगुलियां काटीं, दो गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट: ढाबे पर हिमाचली युवकों ने किया पंजाब पुलिस पर हमला, एक के हाथ की तीन अंगुलियां काटीं, दो गंभीर घायल
Sun, 15 May 2022 07:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 May 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर नंगलभूर में ढाबे पर खाना खा रहे पुलिस कर्मचारियों पर करीब 12 युवाओं ने हमला कर दिया। हमले में नंगलभूर थाने के मुंशी समेत तीन कर्मचारी घायल हो गए। इनमें एक के हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। 2 अन्य की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को अमृतसर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के गांव नागलिया निवासी मोहित जोगी, गांव बाड निवासी किशन सिंह, गांव कंदरोड़ी निवासी साजन, नागलिया निवासी विशाल, डमटाल निवासी विक्की के तौर पर हुई है। सभी कांगड़ा के गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के 5-6 अज्ञात साथियों पर भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ढाकी निम्मो निवासी अखिल सलारिया ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाया कि वह पंजाब पुलिस के कर्मचारी अंकुश शर्मा और जकरोर निवासी साहिल के साथ अमन ढाबा पर रोटी खाने गया था। रात को हिमाचल प्रदेश के रहने वाले युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे। इसी दौरान पुलिसकर्मी साहिल को घर से मां का फोन आ गया।
विज्ञापन
साहिल ने युवकों को कहा कि वह गाली गलौज न करें। इस बात को लेकर हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले सभी युवक हाथापाई पर उतर आए। ढाबा मालिक और अन्य लोगों ने युवकों को बाहर जाने के लिए कहा। जिसके बाद वह अपने अन्य हथियारबंद साथियों सहित ढाबे पर वापस आए और हमला कर दिया।
हमले में पुलिस कर्मचारी अमन के हाथ की तीन अंगुलियां कट गईं। जबकि अन्य दोनों को भी गंभीर चोट आई हैं। हमलावरों ने ढाबे पर खूब तोड़फोड़ की। इसके अलावा, हमलावरों ने अखिल के गले से सोने की चेन झपटी, ढाबे के गल्ले से 35 हजार निकाले और हथियारों समेत वहां से फरार हो गए। थाना नंगलभूर में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। अन्यों की तलाश की जा रही है।