फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   youngest brother wife gangrape

होली पर रंग लगाने के बहाने छोटी बहू से गैंगरेप

Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
youngest brother wife gangrape

होली पर रंग लगाने के बहाने दो जेठों ने अपने छोटे भाई की पत्नी से गैंगरेप कर डाला। विरोध करने पर अमानवीय व्यवहार भी किया गया। ये सनसनीखेज वारदात हरियाणा के यमुनानगर जिले की है।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप सहित मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को होली पर्व पर दोपहर के समय वह घर के कामकाज निपटा रही थी।
विज्ञापन


उसके पति कमरे में सो रहे थे। इसी बीच उसके दो जेठ वहां पहुंच गए और उसे रंग लगाने लगे। रंग लगाते समय उनकी नीयत बिगड़ गई और उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर के ट्रामा सेंटर रेफर

youngest brother wife gangrape

आरोप है कि उसके साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे नाहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सकों ने उसे यमुनानगर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने महिला के बयान लेकर मेडिकल जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट व सामूहिक दुराचार करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

वर्जन
महिला के बयान पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हरविंदर सिंह, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed