{"_id":"60eb160f8ebc3e651565a23f","slug":"younger-brother-murdered-elder-brother-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में बड़ी वारदात: बड़े भाई ने नशा करने से रोका और पैसा भी नहीं दिया तो छोटे भाई ने कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में बड़ी वारदात: बड़े भाई ने नशा करने से रोका और पैसा भी नहीं दिया तो छोटे भाई ने कर दी हत्या
Sun, 11 Jul 2021 09:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:39 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने सिर्फ नशे के लिए वारदात को अंजाम दिया। बड़े भाई ने नशा करने से रोका और पैसा भी नहीं दिया। यही बात छोटे भाई को नागवार गुजरी और सीने में किरच मारकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को धर दबोचा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव कोटफत्ता में रविवार को एक युवक ने अपने बड़े भाई के सीने में कई बार किरच से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण नशे के लिए पैसे न देना और नशा करने से रोकना बताया जा रहा है। वहीं वारदात के बाद एकत्र हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर थाना कोटफत्ता की पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मां बलवीर कौर के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी छोटे भाई मक्खन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बलवीर कौर ने बताया कि उसके दो बेटे थे। बड़ा बेटा कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा सिंह (35) और छोटा बेटा मक्खन सिंह दोनों मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
कुलविंदर सिंह ने शादी नहीं की थी, जबकि मक्खन सिंह की शादी हुई है। कुलविंदर सिंह ने घर का खर्च चलाने के लिए भैंस भी पाल रखी थी। मक्खन सिंह नशा करने का आदी है और वह जितना भी पैसा कमाता नशे में उड़ा देता है। पैसे कम पड़ते तो बड़े भाई से मांगता था और न देने पर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता था। इतना ही नहीं मृतक बग्गा सिंह अपने छोटे भाई को नशा करने से रोकता भी था लेकिन वह नहीं मानता और अकसर नशा कर अपने भाई और परिवार वालों से झगड़ता रहता था।
विज्ञापन
बलवीर कौर के अनुसार रविवार को भी मक्खन सिंह ने बड़े भाई से नशे के लिए पैसे मांगे, जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो तैश में आकर मक्खन सिंह ने बग्गा सिंह के सीने में किरच से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। बड़े भाई की हत्या करते देख परिजनों ने जब शोर मचाया तो आसपास लोग एकत्र हो गए और आरोपी मक्खन सिंह को पकड़कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
थाना कोटफत्ता के प्रभारी इंस्पेक्टर राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक की मां बलवीर कौर के बयान पर आरोपी मक्खन सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह नशा करने से रोकना एवं पैसे न देना बताया जा रहा है।