{"_id":"577c080e4f1c1b72027fb00b","slug":"young-woman-commit-suicide-in-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तौर से परेशान युवती ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक तौर से परेशान युवती ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई सालों से मानसिक रूप से परेशान युवती ने सेक्टर 30 में अपने घर पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच 32 में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 30 में रहनेवाली दीपिका (25) कई सालों से डिप्रेशन में थी। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। सुसाइड का पता तब चला जब उसकी मां काम से वापस घर आईं, तो दीपिका फंदे से लटकी हुई थी। परिजन तुरंत लड़की को लेकर जीएमसीएच 32 लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की डिप्रेशन में थी और उसने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन