{"_id":"6425a2edd10acea0b20c8d67","slug":"young-man-who-threw-acid-on-a-girl-in-unrequited-love-died-under-suspicious-circumstances-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एकतरफा प्यार में युवती पर तेजाब फेंकने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: एकतरफा प्यार में युवती पर तेजाब फेंकने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश
Thu, 30 Mar 2023 08:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Mar 2023 08:28 PM IST
सार
थाना प्रभारी जसकरणदीप सिंह ने बताया कि 28 मार्च की देर शाम को प्रदीप कुमार ने एक तलाकशुदा युवती पर तेजाब फेंका था। इसके बाद पुलिस प्रदीप की तलाश कर रही थी। गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि खेतों में रेलवे लाइन के पास एक शव पड़ा है। जब वह वहां पहुंचे तो यह शव प्रदीप कुमार का निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुक्तसर जिले में एकतरफा प्यार में एक युवती पर तेजाब फेंकने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक का शव रेलवे लाइन के निकट सेमनाले की पटरी के पास खेतों में पड़ा मिला है। शव के पास से एक मोटरसाइकिल व जहरीली दवा भी मिली है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का संदेह जताया है। गौरतलब है कि मलोट के प्रदीप कुमार उर्फ सनी (28) ने बुधवार को एकतरफा प्यार में एक युवती पर तेजाब फेंक दिया था। इसके बाद से वह फरार था। बता दें कि युवती तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के अनुसार प्रदीप दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता की मौत हो चुकी है जबकि उसकी माता भी दिव्यांग है। प्रदीप मलोट में स्पेयर पार्ट की दुकान पर नौकरी करता था और वह मोहल्ले की ही रहने वाले एक युवती से शादी करना चाहता था। युवती शादी से इंकार कर रही थी। परिजनों के अनुसार युवती जहां काम करती है, वहां कार्यरत एक लड़का व युवती के परिजन उसे अक्सर परेशान करते रहते थे। युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में परिवार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है। उन्होंने प्रदीप की हत्या का संदेह जताया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जसकरणदीप सिंह ने बताया कि 28 मार्च की देर शाम को प्रदीप कुमार ने एक तलाकशुदा युवती पर तेजाब फेंका था। इसके बाद पुलिस प्रदीप की तलाश कर रही थी। गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि खेतों में रेलवे लाइन के पास एक शव पड़ा है। जब वह वहां पहुंचे तो यह शव प्रदीप कुमार का निकला। मृतक प्रदीप के परिजनों ने शव की पहचान की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पारिवारिक सदस्यों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन