{"_id":"6424594e9bebc18eb8043a6c","slug":"young-man-threw-acid-on-woman-in-punjab-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malout News: एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर फेंका तेजाब, गंभीर रूप से झुलसी, फरीदकोट अस्पताल भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Malout News: एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर फेंका तेजाब, गंभीर रूप से झुलसी, फरीदकोट अस्पताल भेजा गया
Wed, 29 Mar 2023 09:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:05 PM IST
सार
पिता ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बेटी काम से घर लौट रही थी तो रास्ते में प्रदीप ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे बेटी का शरीर काफी झुलस गया। डॉक्टरों ने उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता को अस्पताल ले जाते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मलोट में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता को पारिवारिक सदस्यों और आसपास मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया। वहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में मलोट के गुरु नानक नगरी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी का छह वर्ष पहले विवाह हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। पति के साथ अनबन रहने के कारण बेटी का तलाक हो गया है। अब वे कुछ समय से बच्चों समेत मायके में ही रह रही है। वह घर से थोड़ी दूरी पर ही नौकरी करती है। उनके ही मोहल्ले का ही रहने वाला युवक प्रदीप कुमार अक्सर बेटी को छेड़ता और परेशान करता रहता था और विवाह का दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी बेटी काम से घर लौट रही थी तो रास्ते में प्रदीप ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे उनकी बेटी का शरीर काफी झुलस गया। डॉक्टरों ने उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन