फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Man Murder in Chandigarh

चंडीगढ़ में बीच सड़क युवक को चाकुओं से गोदा

Tue, 25 Nov 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Nov 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
Young Man Murder in Chandigarh

एक मामूली सी कहासुनी ने मां से उसका बेटा छीन लिया और उसकी गोद सूनी कर दी। मामला चंडीगढ़ का है। दोस्त के घर जा रहे युवक को 4 अन्य युवकों ने बीच सड़क पर रोका और चाकुओं से गोद डाला। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम दे चारों हमलावर दो एक्टिवा पर फरार हो गए। वारदात सोमवार शाम सात बजे सेक्टर-38-40 की लाइट प्वाइंट के पास हुई।

मरने वाले युवक की पहचान जसवीर सिंह राणा (24) के रूप में हुई है। वह सेक्टर 40 का रहने वाला था। पुलिस का मानना है कत्ल की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

भाई बचाने आया तो उसे भी मारने का प्रयास

Young Man Murder in Chandigarh

पुलिस के अनुसार जसवीर सिंह राणा पुत्र वीरेंद्र सिंह राणा सोमवार शाम को अपने दोस्त जोश के साथ घर से बाजार जा रहा था। उक्त लाइट प्वाइंट पर दो एक्टिवा पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। दो युवक जोश को खींचकर सड़क के किनारे ले गए।

एक अन्य ने चाकू निकाल कर जसवीर के सीने पर कई वार किए। इनके पीछे जसवीर का भाई जयवीर भी बाइक से आ रहा था। भाई पर हमला होते देख वह बाइक रोककर बचाने के लिए बढ़ा तो हमलावर उसकी ओर भी चाकू लेकर दौड़े।

उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद चारों हमलावर भी मौके से भाग गए। जयवीर ने वारदात की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस गंभीर घायल जसवीर को जीएमएसएच-16 ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

किसी अपने का ही काम

Young Man Murder in Chandigarh

डीएसपी उर्विजा गोयल, डीएसपी साउथ का कहना है ‌कि वारदात में किसी अपने का ही हाथ लगता है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह केस जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, एक महीने पहले जसवीर की किसी के साथ कहासुनी हुई थी। बड़े भाई जयवीर ने बताया कि इस मामले में समझौता हो गया था। परिजनों के अनुसार जसवीर परिवार में सबसे सीधा था। दो साल पहले उसका एक पैर खराब हो गया था। इस वजह से वह दौड़ नहीं पाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed