{"_id":"a068f38981feb8ae88d7fa0fb40ae60b","slug":"young-man-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सीटीयू बस जानलेवा, दो को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में सीटीयू बस जानलेवा, दो को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनमार्ग पर रोजगार्डन के सामने वाली सड़क पर सीटीयू बस की चपेट में आने से बुधवार शाम साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल चचेरे भाई ने देर शाम पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौके पर ही दम तोड़ने वाले की पहचान नयागांव निवासी सुभाष के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक रोहित यादव मृतक का चचेरा भाई है।
सूचना मिलने पर सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई संजीत कुमार की शिकायत पर बस चालक निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संजीत हादसे के वक्त उनके पीछे ही आ रहा था। सुभाष मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुभाष ओर रोहित साइकिल से सेक्टर-17 में बुआ के बेटे से मिलने आए थे। दोनों उससे नौकरी की बात करने गए थे। वहां से लौटते हुए रास्ते में यह हादसा हो गया। वहीं बस चालक निर्मल सिंह के अनुसार साइकिल चला रहे युवक का संतुलन उस समय बिगड़ा जब एक युवक भागकर साइकिल के पीछे झटके से बैठा।
विज्ञापन
इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस के आगे आ गए। इस हादसे में सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रोहित को पहले सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया।