फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   young man killed for dispute

चाकू गोदकर किया मकैनिक युवक का कत्ल, वजह मामूली?

Fri, 19 Aug 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
young man killed for dispute
चाकू गोदकर हत्या
माडर्न कांप्लेक्स के गेट के साथ गोविंदपुरा के कम्यूनिटी सेंटर की दीवार के साथ शुक्रवार शाम को एक युवक का चाकू गोदकर कत्ल कर दिया गया।  मरने वाले की पहचान हितेश कुमार (27) के रूप में हुई है। जोकि मोटर मार्केट मनीमाजरा में रेडीरेटर ठीक करने वाला मैकेनिक था। जोकि अपने दुकान के मालिक अशोक कुमार डैनी  के ठाकुर द्वारा मोहल्ले के मकान नंबर 776 के एक कमरे में रहता था।
विज्ञापन


घटना पौने 6 बजे की है। जब दीवार के साथ लगी एक नाई की दुकान के बिल्कूल सामने दो युवकों की लड़ाई शुरू हुई। इसमें दूसरे युवक ने चाकू निकाल कर हितेश के मारने शुरू कर दिया। चश्मदीद नाई की दुकान करने वाले शेरू खान ने पुलिस को बताया कि दो युवक आपस में अचानक खड़े खडे़ झगड़ने लगे थे। इतने में एक ने चाकू निकाल कर हितेश के गोदने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


चाकू खोदने वाले की पहचान लोगों ने मौली जागरां के रहने आफताब काका उर्फ छोटे (33) के रूप में बताई। जोकि पहले गोविंदपुरा में रहता था। जोकि पहले कपड़े का अब शोफे आदि बनाने का काम करता था। चाकू मारने के बाद आफताब मौके से भाग गया। जबकि हितेश की हालात को देखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस हितेश को उठाकर पीजीआई ले गई। लेकिन डाक्टरों ने कुछ ही देरी बाद उसको मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर मौजूद शेरू खान और सुशील जैन का कहना कि इतने चाकू लगने के बाद हितेश की हालात मौके पर ही नाजुक हो गई थी। उसके बचना मुश्किल लगा रहा था, क्योंकि मौके पर उसका बहुत खून बह गया था, जोकि सड़क पर बिखरा दिखाई दे रहा था। 

20 दिन बाद मनीमाजरा में हुआ दूसरा कत्ल 

young man killed for dispute
कत्ल
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदर जीत सिंह पहुंचे। इस दौरान उनको अशोक कुमार की पत्नी सुनीता देवी भी घटना पहुंच गई और
उसने  हितेश के बारे में जानकारी पुलिस को दी। जिसमें उसने बताया कि हितेश दो साल से उनके पास काम करके उनके मकान के ही एक कमरे में रहता था।
हितेश पीछे से नंगल हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका एक बड़ा भाई है जोकि दिल्ली में रहता है। 

पुलिस ने आफताब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना कि पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार भी कर लिया है।  

मनीमाजरा में 30 जुलाई रात को साढ़े 11 बजे रिलायंस जियों के मार्केटिंग हेड विनित त्रेहन का संदिग्ध तीन युवकों ने तेज हत्यारा के कत्ल कर दिया था। 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस विनित त्रेहन के हत्या करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार नही कर सकी है।  वह कत्ल भी माडर्न कांप्लेक्स के सामने बनी उपल सोसायटी के गेट सामने किया गया था। जबकि शुक्रवार को हितेश का कत्ल माडर्न कांप्लेक्स के गेट के सामने किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed