फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man_death_poison_friends_charged _murder

जहर से युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Thu, 21 Nov 2013 09:19 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 21 Nov 2013 09:19 AM IST
विज्ञापन
Young man_death_poison_friends_charged _murder
तीन दोस्त मोरनी गए, लेकिन जब लौटे तो तीसरा सेक्टर-6 स्थित अस्पताल की इमरजेंसी के दरवाजे पर पड़ा था। मुंह से झाग निकल रहे थे और चेहरा नीला पड़ चुका था।
विज्ञापन


उसे पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि जिन दोस्तों के साथ वह गया था, उन्होंने जहर देकर हत्या कर दी और अस्पताल में फेंक दिया।
विज्ञापन


चंडीमंदिर थाना पुलिस ने हत्या, किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जहर देने, सबूत मिटाने व साजिश रचने के तहत दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही हत्या की वजह पता चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि सेक्टर-25 के साथ लगते गांव बण्णा निवासी गुरविंद्र (23) को मंगलवार को रामगढ़ निवासी दोस्त मनीष चौधरी ने मोरनी टी-प्वाइंट पर बुलाया। वहां दूसरा दोस्त पिंजौर निवासी संजय भी था। गुरविंद्र लोअर-टी शर्ट में ही घर से चला गया।

मोरनी टी प्वाइंट तक उसे चाचा का लड़का जसबीर बाइक से छोड़कर आया। टी प्वाइंट पर गुरविंद्र, मनीष व संजय कुछ देर तक बात करते रहे। इसके बाद जसबीर को भेज दिया और तीनों दोस्त बोलेरो से मोरनी की तरफ चले गए। शाम तक भी जब गुरविंद्र वापस नहीं आया तो मां ने उसे फोन किया, जिस पर उसने जल्द ही वापस आने की बात कही।

देर शाम परिजनों को उनके एक जानकार ने सूचना दी कि गुरविंद्र अस्तपाल में है। जब अस्पताल पहुंचे तो वह मर चुका था।

परिजनों ने पुलिस को कहा कि अस्पताल में पूर्व एमसी अमर सिंह सैणी का कोई जानकर था, जिसने उन्हें बताया कि दो लड़के बोलेरो से अस्पताल में फेंककर भाग गए हैं।

जब तक सैणी अस्पताल पहुंचा तो गुरविंद्र को पीजीआई रेफर किया जा चुका था। कुछ देर बाद उसे वापस ले आया गया, क्योंकि उसकी मौत हो चुकी थी। सैणी ने पहचान की और परिजनों को सूचना दी।

पुलिस को बहुत देर बाद सूचना
परिजनों की शिकायत के मुताबिक, गुरविंद्र को अस्पताल में फेंककर जाना और उसकी मौत होना, देर शाम तक हो चुकी थी, लेकिन पुलिस को मंगलवार देर रात करीब दो बजे सूचना दी गई।


बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि गुरविंद्र की करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी और उसके पिता रुलदा राम मौजूदा कालका विधायक के पास काफी साल पहले ड्राइवर की नौकरी करते थे। रुलदा राम की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट
- युवक को जहरीला पदार्थ दिया गया। विसरा जांच के बाद ही जहर का खुलासा होगा। जहर देने में फोर्स नहीं लगी है।
- पीठ पर करीब 17 सेंटीमीटर लंबा चोट का निशान है, जिससे स्पलिन पर भी चोट आई है।
- युवक की नाक से भी खून बहा था।
(फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुनील गंभीर ने अपनी टीम के साथ पोस्टमार्टम किया और ये जानकारियां दीं)।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed