{"_id":"3e2ecccae7d87603011076378657a895","slug":"young-man-dead-body-found-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फंदा, पांव जमीन पर तो आत्महत्या कैसे?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गले में फंदा, पांव जमीन पर तो आत्महत्या कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 18 में एक युवक का शव पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला। उसकी पहचान उत्तराखंड स्थित टिहरी गढ़वाल निवासी धर्मेंद्र (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसके गले में पानी की पाइप से फंदा लगा हुआ था और पैर जमीन से लगे हुए थे। वह चार साल से सेक्टर-18 स्थित कोठी नंबर-174 में नौकर था और वहीं रहता था। धर्मेंद्र के पिता कंवर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
सैर करने वालों ने दी सूचना
सेक्टर-18 स्थित कोठी नंबर-185 के पीछे पेड़ से युवक का शव शनिवार को लटका देख सैर कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सेक्टर-19 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही उसे परिजन रविवार को टिहरी गढ़वाल से चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए जीएमएसएच-16 में हंगामा किया।