{"_id":"58679def4f1c1b7b25eeb3f2","slug":"young-man-commit-suicide-after-being-trouble-of-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान युवक ने की सुसाइड, काम ठप होने पर लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान युवक ने की सुसाइड, काम ठप होने पर लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sat, 31 Dec 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्नीचर के काम में घाटा होने व नोटबंदी के कारण काम ठप होने से परेशान गांव मल्लण के मिस्त्री ने शनिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गांव मल्लण निवासी दर्शन सिंह (43) पुत्र गुरदेव सिंह गांव के बस स्टैंड पर ही बाबा विश्वकर्मा हाउस की दुकान करता था। वह बीते तीस वर्ष से फर्नीचर का काम कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि काम में आई मंदी के कारण उस पर करीब 17 लाख रुपये का कर्ज था। साथ ही नोटबंदी के कारण काम भी नहीं चल पा रहा था।
इस कारण वह अकसर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते ही उसने बीते शुक्रवार की रात को अपनी दुकान में ही चैनल से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।