फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man beaten to death in Samalkha of Panipat

पानीपतः होली के दिन हुए झगड़े की रंजिश में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

Wed, 08 May 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (पानीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (पानीपत) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death in Samalkha of Panipat
सांकेतिक तस्वीर

होली के दिन गांव में हुए झगड़े की रंजिश में सोनीपत के कुमासपुर गांव के संदीप (28) की छह से ज्यादा हमलावरों ने खेत में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। हमले में गांव का अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने पट्टीकल्याणा गांव के खेतों से संदीप के शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संदीप की हमलावरों के साथ पुरानी रंजिश थी। कुमासपुर गांव के दीपक ने बताया कि चार मई को मेरा भाई अजय व अंकित गांव के ही संदीप के साथ किसी काम से समालखा आए थे। उसे सूचना मिली कि गोगी पेट्रोल पंप के समीप उसके भाई अजय, अंकित व संदीप के साथ सुमित, ललित निवासी किशोरा, सौरभ, रामपाल, पंकज, कपिल, सुशील निवासी कुमासपुर ने जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन

मेरे भाई अजय ने बताया कि हमलावरों ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की तो संदीप व अंकित भाग निकले थे। हमलावरों ने संदीप का पीछा करते हुए उसे खेतों में पकड़कर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। हमले में घायल अजय का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। 

एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि कुमासपुर गांव के दीपक के बयान पर उसके भाई पर जानलेवा हमला करने के साथ संदीप की हत्या के मामले में सुमित, ललीत निवासी किशोरा, सौरभ जुलाहा, रामपाल, पंकज, कपिल, सुशील निवासी कुमासपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मजदूरी करता था संदीप
संदीप के पांच भाई हैं। इनमें से संदीप सबसे छोटे भाई से बड़ा है। वह मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। संदीप दोस्त अजय व अंकित के साथ समालखा आया था। संदीप को नहीं पता था कि होली के दिन गांव में हुआ झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। संदीप की जेब से करीब साढ़े 29 हजार रुपये व जरूरी कागजात मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर लूट की नीयत से नहीं बल्कि हत्या करने के मकसद से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed