फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man and girl committed suicide by jumping in front of train in Bathinda

बठिंडा: युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, नहीं हो सकी दोनों की पहचान, जीआरपी जांच में जुटी

Thu, 21 Apr 2022 04:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Apr 2022 04:26 PM IST
सार

शवों को सुरक्षित रख उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। थाना जीआरपी के इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस और समाजसेवी संस्था मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Young man and girl committed suicide by jumping in front of train in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा जिले के कस्बा रामा के पास एक युवक व युवती ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के पास किसी भी तरह का परिचय पत्र नहीं मिला। यही कारण है कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामा मंडी सहारा क्लब के पास आसपास के लोगों ने सूचना दी कि बंगी गांव व रामा मंडी के बीच बठिंडा रेल ट्रैक में एक युवक और युवती ने खुदकुशी कर ली है। 

विज्ञापन


इसके बाद सहारा क्लब के चरणजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और टुकड़ों में बंट चुके दोनों शवों को संस्था के सहयोग से सिविल अस्पताल बठिंडा में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। संस्था के अनुसार आरंभिक स्थिति देखने पर खुलासा होता है कि युवक करीब 21 वर्ष व युवती 18 वर्ष की होगी। शवों को सुरक्षित रख उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। थाना जीआरपी के इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस और समाजसेवी संस्था मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed