{"_id":"de7c5b4845dc86821aa29a83e080db9d","slug":"young-girl-kidnapped-in-ludhiana-of-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह युवती को कार में डालकर ले गए 4 युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह युवती को कार में डालकर ले गए 4 युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 05 Dec 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में कार सवार चार लोगों ने बुटिक बंद कर घर जा रही युवती को किडनेप कर फरार हो गए। गाड़ी हरियाणा की बताई जा रही है। युवती का नाम मोहल्ला नानकसर निवासी हरजिंदर कौर (30) बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला के शोर मचाने पर एक बाइक सवार ने कार सवारों का पीछा भी किया, लेकिन अपहरणकर्ता फरार हो गए। फिर उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पड़ोसियों पर बेटी का अपहरण करने की आशंका जताई। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। हरजिंदर के भाई हरमीत सिंह ने कहा कि उसकी शादी करीब दस साल पहले मोहल्ला नानकसर नगर में रहने वाले करनैल सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
करनैल सिंह एसी मार्केट स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता है। घर का खर्च अच्छे से चल सके इसके लिए हरजिंदर ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर अपना बुटिक खोल रखा था। शुक्रवार रात को वह अपना बुटिक बंद कर करीब साढ़े आठ बजे घर जा रही थी। रास्ते में हरियाणा नंबर की वैगनआर कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
हरजिंदर के चीखने की आवाज सुन कर वहां से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने अपहरणकर्ताओं को पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद हरजिंदर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हरमीत के अनुसार हरजिंदर और उसके परिवार वालों की कुछ समय पहले पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पड़ोसी उनसे रंजिश रखने लगे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि हरजिंदर के अपहरण के पीछे उनके पड़ोसियों का हाथ है। उन्होंने कहा कि सब लोगों ने उसके पड़ोसियों पर आरोप लगाए, लेकिन पुलिस ने उनसे कोई पूछताछ नहीं की। ठीक ढंग से कार्रवाई न होने पर हरजिंदर के परिजनों ने शनिवार को गिल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
रोड जाम की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसीपी आत्म नगर हरिंदर सिंह ने कहा कि परिजनों ने हरजिंदर के पड़ोसियों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।