फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Girl Death in Car Accident

100 फुट गहरी खाई में गिरी कार, युवती की मौत

Fri, 18 Apr 2014 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू/धर्मपुर (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू/धर्मपुर (सोलन) Updated Fri, 18 Apr 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
Young Girl Death in Car Accident
शिमला-कालका एनएच-22 पर धर्मपुर सीआरपीएफ के पास कार अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवती और दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी चंडीगढ़ के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना वीरवार शाम करीब छह बजे हुई। सभी चंडीगढ़ से डगशाई घूमने आए थे। वापसी के वक्त यह हादसा हुआ। दोनों युवतियों की हालत गंभीर थी। इन्हें धर्मपुर से सोलन रेफर किया गया।
विज्ञापन


सोलन लाते समय एक युवती सोनम की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती नैन्सी को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया। दोनों युवतियां किन्नौर जिले की बताई जा रही हैं। दोनों का पूरा पता ज्ञात नहीं हो सका है। यह चंडीगढ़ में पढ़ रही थीं। इनकी उम्र करीब 21 और 20 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला के दो युवक घायल
कार में सवार नवदीप (18) पुत्र नरेश कुमार निवासी मनसा देवी कांप्लेक्स हाउस नंबर-13 जीएच-21 और सुमित (20) पुत्र समुद्र सिंह निवासी जसियां पंचकूला को मामूली चोटें आई हैं। कार नवदीप चला रहा था।

डीएसपी सुशील शर्मा ने कहा कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घायलों के पते सत्यापित किए जा रहे हैं। सभी चंडीगढ़ में एक निजी कालेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।

कसौली में खाई में पलटी कार, युवक घायल
कसौली (सोलन)। कसौली-परवाणू मार्ग पर तिडों (मसुलखाना) गांव के नजदीक आल्टो कार के खाई में गिरने से पंचकूला निवासी चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आल्टो कार संख्या एचआर 49 डी 1457 परवाणू की तरफ से कसौली की ओर आ रही थी।


तिडों गांव के नजदीक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी चला रहे संदीप कुमार (20) पुत्र रामनाथ निवासी गांव रामपुर जंगी डाकघर नानकपुर, जिला पंचकूला (हरियाणा) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ईएसआई परवाणू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed