फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Girl Blackmailed by Badminton Coach by Make Porn Clips

हैवान कोच, अश्लील क्लिप बना छात्रा से ब्लैकमेलिंग

Sat, 07 Feb 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 07 Feb 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
Young Girl Blackmailed by Badminton Coach by Make Porn Clips

कोच के पास बॉल बैडमिंटन सीखने वाली छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले में कोच की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


वीरवार को पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में कोच ऋषि शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी चंडीगढ़ के बुड़ैल का रहने वाला है। वह मूलत: हिमाचल प्रदेश का निवासी है।

विज्ञापन

पहले दोस्ती बढ़ाई, फोटो खिंचवाए, अश्लील क्लिप बनाए

Young Girl Blackmailed by Badminton Coach by Make Porn Clips

प्राप्त जानकारी अनुसार, पंचकूला निवासी 16 वर्षीय छात्रा बॉल बैडमिंटन की कोचिंग ले रही थी। कोच ऋषि ने छात्रा से दोस्ती बढ़ाई। उसके साथ फोटो खिंचवाए और अश्लील वीडियो क्लिप बना लिए। इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा।

इसमें एक अन्य युवक ने उसका साथ दिया। बार-बार रुपये मांगने पर परिजनों ने लड़की से पूछा तो घटना का खुलासा हुआ। लड़की के पिता ने कोच ऋषि शर्मा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-14 थाना एसएचओ ने बताया कि आरोपी को शनिवार को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed