{"_id":"58985a364f1c1b865237853b","slug":"women-serious-allegation-on-jind-police-haryana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- बंधक बनाया और कपड़े भी फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- बंधक बनाया और कपड़े भी फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Mon, 06 Feb 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद में ससुर के खिलाफ थाना प्रभारी से लेकर सीएम विंडो तक शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो एक महिला रविवार दोपहर एसपी निवास पर धरने पर बैठ गई। यह देख पुलिस कर्मचारियों ने महिला पुलिस को बुलाया। वह उसे उठाकर अपने साथ महिला थाने ले गई।
थाने से छूटने के बाद महिला ने पुलिस पर खुद को तीन घंटे तक थाने में बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने, कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए। हालांकि पुलिस के अनुसार महिला के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ और वह अपने ससुर पर घरेलू विवाद में गलत आरोप लगा रही है।
हुआ यह कि सुबह महिला अपनी बेटी के साथ एसपी निवास पर पहुंची। वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि एसपी शहर से बाहर हैं तो उसने कहा कि वह इंतजार करेगी और वहीं जमीन पर बेटी के साथ बैठ गई। इसके बाद उसे महिला थाने ले जाया गया।

दोनों पक्षों में पारिवारिक विवाद है, पहले भी दर्ज हुए हैं केस : पुलिस
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
कैथल रोड निवासी महिला ने अपने पति को नशाखोर बताते हुए हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त अपने ससुर पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने तथा 26 जनवरी को पति व ससुर पर हमला करने का आरोप लगाया था।
दोनों पक्षों में पारिवारिक विवाद है, पहले भी दर्ज हुए हैं केस : पुलिस
महिला थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर रोशनी देवी का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ससुर पर छेड़छाड़ के गलत आरोप लगा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक उन्होंने खुद मौके पर जाकर मामले की जांच की है। महिला के मायके व ससुराल पक्ष में आपसी विवाद के कारण दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। महिला की ओर से पुलिस पर भी निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।