फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women's Commission raid Baba Virender Dev Dikshit's ashrams in Haryana

बाबा वीरेंद्र देव पर कसता शिकंजा, अब हरियाणा के आश्रमों पर छापा, मिला ये

Mon, 25 Dec 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 25 Dec 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Women's Commission raid Baba Virender Dev Dikshit's ashrams in Haryana
Virender Dev Dikshit's ashrams
कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के सोनीपत की चावला कालोनी स्थित आश्रम पर रविवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने छापा मारा। टीम को आश्रम में रह रहीं अलग-अलग प्रदेशों की आठ महिलाएं मिली हैं।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने बंधक बनाने या कोई अनैतिक कृत्य होने से इंकार किया है। चेयरपर्सन का कहना है कि आश्रम में अभी और जांच होगी, कुछ भी गलत मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित रोहिणी में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में छापेमारी में कई लड़कियों को छुड़ाया गया था। उसके बाद से उनके देश भर में स्थित आश्रमों पर विभिन्न टीमों की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन सोनीपत की चावला कालोनी स्थित आश्रम में पहुंची। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल भी थीं। साथ ही तहसीलदार हितेंद्र शर्मा, सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पूरी तरह बंद था आश्रम 

Women's Commission raid Baba Virender Dev Dikshit's ashrams in Haryana
Virender Dev Dikshit's ashrams
टीम के आश्रम में पहुंचने के साथ ही आसपास के लोगों का भी तांता लग गया। चेयरपर्सन तिभा सुमन की टीम को आश्रम में 8 महिलाएं मिली। जिनकी उम्र करीब 35 से 45 वर्ष के बीच है। सभी महिलाएं अलग-अलग प्रदेश उड़ीसा, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तराखंड से हैं। 

पूरी तरह बंद था आश्रम 
महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने बताया कि आश्रम पूरी तरह से बंद मिला है। आश्रम की सभी खिड़कियों व रोशनदान तक कपड़ा और पर्दे लगाकर बंद किया गया था। इससे संदेह पैदा होता है।

सभी महिलाओं के पहचान पत्र की जांच की गई हैं। प्रतिभा सुमन ने बताया कि अगर कोई संदेहास्पद मिलता है तो यहां रह रही महिलाओं का मेडिकल भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed