{"_id":"5a4090a54f1c1b5c0c8b5016","slug":"women-s-commission-raid-baba-virender-dev-dikshit-s-ashrams-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा वीरेंद्र देव पर कसता शिकंजा, अब हरियाणा के आश्रमों पर छापा, मिला ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा वीरेंद्र देव पर कसता शिकंजा, अब हरियाणा के आश्रमों पर छापा, मिला ये
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 25 Dec 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Virender Dev Dikshit's ashrams
कथित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के सोनीपत की चावला कालोनी स्थित आश्रम पर रविवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने छापा मारा। टीम को आश्रम में रह रहीं अलग-अलग प्रदेशों की आठ महिलाएं मिली हैं।
हालांकि उन्होंने बंधक बनाने या कोई अनैतिक कृत्य होने से इंकार किया है। चेयरपर्सन का कहना है कि आश्रम में अभी और जांच होगी, कुछ भी गलत मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली स्थित रोहिणी में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में छापेमारी में कई लड़कियों को छुड़ाया गया था। उसके बाद से उनके देश भर में स्थित आश्रमों पर विभिन्न टीमों की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन सोनीपत की चावला कालोनी स्थित आश्रम में पहुंची। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल भी थीं। साथ ही तहसीलदार हितेंद्र शर्मा, सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

Trending Videos
पूरी तरह बंद था आश्रम
Virender Dev Dikshit's ashrams
टीम के आश्रम में पहुंचने के साथ ही आसपास के लोगों का भी तांता लग गया। चेयरपर्सन तिभा सुमन की टीम को आश्रम में 8 महिलाएं मिली। जिनकी उम्र करीब 35 से 45 वर्ष के बीच है। सभी महिलाएं अलग-अलग प्रदेश उड़ीसा, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तराखंड से हैं।
पूरी तरह बंद था आश्रम
महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने बताया कि आश्रम पूरी तरह से बंद मिला है। आश्रम की सभी खिड़कियों व रोशनदान तक कपड़ा और पर्दे लगाकर बंद किया गया था। इससे संदेह पैदा होता है।
सभी महिलाओं के पहचान पत्र की जांच की गई हैं। प्रतिभा सुमन ने बताया कि अगर कोई संदेहास्पद मिलता है तो यहां रह रही महिलाओं का मेडिकल भी कराया जा सकता है।