{"_id":"58d8a4af4f1c1b447763d8f6","slug":"women-made-herself-a-virgin-for-second-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवारी बता कर की शादी, फिर किया ऐसा की पति भी हो गया हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंवारी बता कर की शादी, फिर किया ऐसा की पति भी हो गया हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विदेश जाने का नशा इस कदर सिर चढ़ का बोलने लगा है कि लोग अब जिंदगी से खेलने में भी पीछे नहीं हैं। एक महिला ने खुद को कुंवारी बता कर दूसरी शादी कर ली, यही नहीं बिना बताए घर से चंपत भी हो गई। एक महिला को विदेश जाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने पहले पति को छोड़ एक दूसरी शादी कर ली, वो भी खुद को कुंवारी बता कर।
ये सुनने में आपको अटपटा जरुर लगेगे, लेकिन मामला अब थाने तक पहुंच गया है। दरअसल शादीशुदा होने के बावजूद एक महिला ने दूसरी शादी रचा ली। कुछ दिन साथ रही और फिर मायके चली गई। मायके से ही वह विदेश चले गई। अब उसके दूसरे पति को पता चला तो उसने एफआइआर दर्ज कराई है। महिला पंजाब के संगरूर की है तो उसका दूसरा पति तरुणदीप सिंह यमुनानगर के रादौर का रहने वाला है।
तरुणदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जनवरी 2015 में संगरूर जिले के महोली कलां गांव की अमृतपाल कौर के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर्ड भी कराई थी। उस समय अमृतपाल ने अपने शपथपत्र में कहा था कि यह उसकी पहली शादी है। तरुणदीप के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद अमृतपाल बिना बताए मायके चली गई। उसने कुछ दिन बाद मायके वालों से संपर्क किया पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इसी बीच, उसे पता चला कि अमृतपाल पहले से शादीशुदा है और वह विदेश चली गई है। थाना रादौर प्रभारी ज्ञानचंद ने बताया कि तरुणदीप की शिकायत पर उसकी पत्नी अमृतपाल कौर, अवतार सिंह, परमजीत कौर, सतबीर कौर, नरेंद्र, हिसाब सिंह और मछीवाड़ा निवासी राजकुमार, शाहपुर निवासी बलजिंद्र सिंह और नहरौन निवासी अमृत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।