फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women made herself a virgin for second marriage

कुंवारी बता कर की शादी, फिर किया ऐसा की पति भी हो गया हैरान

Mon, 27 Mar 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Mon, 27 Mar 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
women made herself a virgin for second marriage
- फोटो : Demo Pic
विदेश जाने का नशा इस कदर सिर चढ़ का बोलने लगा है कि लोग अब जिंदगी से खेलने में भी पीछे नहीं हैं। एक महिला ने खुद को कुंवारी बता कर दूसरी शादी कर ली, यही नहीं बिना बताए घर से चंपत भी हो गई।  एक महिला को विदेश जाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने पहले पति को छोड़ एक दूसरी शादी कर ली, वो भी खुद को कुंवारी बता कर।
विज्ञापन


ये सुनने में आपको अटपटा जरुर लगेगे, लेकिन मामला अब थाने तक पहुंच गया है। दरअसल शादीशुदा होने के बावजूद एक महिला ने दूसरी शादी रचा ली। कुछ दिन साथ रही और फिर मायके चली गई। मायके से ही वह विदेश चले गई। अब उसके दूसरे पति को पता चला तो उसने एफआइआर दर्ज कराई है। महिला पंजाब के संगरूर की है तो उसका दूसरा पति तरुणदीप सिंह यमुनानगर के रादौर का रहने वाला है।
विज्ञापन


तरुणदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जनवरी 2015 में संगरूर जिले के महोली कलां गांव की अमृतपाल कौर के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर्ड भी कराई थी। उस समय अमृतपाल ने अपने शपथपत्र में कहा था कि यह उसकी पहली शादी है। तरुणदीप के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद अमृतपाल बिना बताए मायके चली गई। उसने कुछ दिन बाद मायके वालों से संपर्क किया पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, उसे पता चला कि अमृतपाल पहले से शादीशुदा है और वह विदेश चली गई है। थाना रादौर प्रभारी ज्ञानचंद ने बताया कि तरुणदीप की शिकायत पर उसकी पत्नी अमृतपाल कौर, अवतार सिंह, परमजीत कौर, सतबीर कौर, नरेंद्र, हिसाब सिंह और मछीवाड़ा निवासी राजकुमार, शाहपुर निवासी बलजिंद्र सिंह और नहरौन निवासी अमृत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed