फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women dead body found in Chandigarh crime news see video

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ में मिली महिला की लाश, नशे का इंजेक्शन लगाती थी; नहीं हो पाई पहचान, Video

Wed, 02 Jul 2025 09:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Jul 2025 09:55 PM IST
सार

चंडीगढ़ में महिला की लाश मिली है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला नशे की आदी थी और नशे का इंजेक्शन भी लगाती थी।

विज्ञापन
Women dead body found in Chandigarh crime news see video
महिला की लाश मिली। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में महिला की लाश मिली है। कजहेड़ी में सामुदायिक केंद्र के बाहर कार पार्किंग में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला नशे के इंजेक्शन लगाती थी। पुलिस मृतका महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को बुधवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि सामुदायिक केंद्र के बाहर पार्किंग में एक महिला बेसुध हालत में पड़ी है। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज परमिंदर सिंह टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला अक्सर कजहेड़ी, सेक्टर-36 और आसपास के एरिया में घूमती रहती थी। हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को महिला के पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed