फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women Commits Suicide In Patiala And Firozpur Of Punjab

पटियाला में विवाहिता फंदे पर झूली, फिरोजपुर में महिला ने जहर खाया, लुधियाना में भी एक की मौत

Mon, 21 Dec 2020 07:59 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Women Commits Suicide In Patiala And Firozpur Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी पुलिस ने महिला को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाती थी। आरोपी की दुकान भी वहीं है। फिलहाल आरोपी फरार है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि एक दशक पहले उसकी शादी जगरावं में हुई थी।

विज्ञापन


उनके गांव का ही व्यक्ति अक्सर उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। उसे उसके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इन्हीं हरकतों से तंग आकर उनकी पत्नी ने जहर निगल लिया। उसे तुरंत फरीदकोट स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



वहीं एएसआई बलवीर सिंह का कहना है कि पति ने अपनी पत्नी को गांव प्यारेआना में रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल कर दी थी। वहीं पास में आरोपी की भी दुकान थी। मृतका एक-दो बार कपड़े खरीदने लुधियाना आरोपी के साथ भी गई थी। महिला ने दुकान के अंदर ही शनिवार को जहर निगल लिया। फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

गुरुहरसहाए की बस्ती गुरुकर्म सिंह में सोमवार को नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। युवक नशे का आदी था। जानकारी के अनुसार सुक्खी (26) बस्ती गुरुकर्म सिंह का रहने वाला है। परिजनों का कहना है कि सुक्खी नशे का आदी था। उसकी तबीयत काफी समय से खराब थी। सोमवार को नशा करने के कारण उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक और युवक की नशे के कारण मौत हो गई थी।

पटियाला : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान 
पटियाला थाना सदर के अधीन प्रेम बाग नजदीक घलौड़ी गेट में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता के भाई के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। रजिंदर सिंह निवासी गांव कौडीवाला जिला मानसा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन प्रकाश कौर (35) का दूसरा विवाह वर्ष 2011 में आरोपी मनजीत सिंह निवासी प्रेम बाग पटियाला से हुआ था। 

बच्चा न होने के कारण आरोपी अक्सर प्रकाश कौर को पीटता था। कई बार दोनों पक्षों में पंचायती तौर पर राजीनामा भी कराया गया। उसके बाद भी मनजीत सिंह नहीं माना। इसी बीच शनिवार रात उसकी बहन के जेठ ने फोन किया और बताया कि प्रकाश कौर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पति से तंग आकर उनकी बहन ने खुदकुशी की है। बयान के आधार पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। 

लुधियाना में विवाहिता ने जहर निगला

लुधियाना डीसी दफ्तर के बाहर सोमवार दोपहर एक विवाहिता पुलिस कमिश्नर को अपने पिता और पति के खिलाफ शिकायत देकर बाहर आई और जहर निगल लिया। थोड़ी देर में वह उल्टी करने लगी। इसके बाद उसकी मां ने बताया कि उसने जहर निगला है। अफरा-तफरी में विवाहिता को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। सूचना पर थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता की पहचान ईशा कुमारी (22) के रूप में हुई है। 

ईशा की मां ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 1994 में हुई थी। उसकी एक बेटी है। उसका पति उस पर दबाव बना रहा था कि वह देह व्यापार करे। इस कारण उसने पति को तलाक दे दिया। इसके बावजूद भी पति लगातार उसके पीछे लगा हुआ था। जहां भी वह किराए पर रहती, वह वहां पहुंच जाता था। उन्हें बार-बार घर खाली करना पड़ रहा था। 

ससुराल वाले भी उसे परेशान कर रहे थे। बेटी छह महीने से उन्हीं के पास रह रही है। उन्होंने कई बार थाना हैबोवाल और जगतपुरी पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह लगातार पुलिस कमिश्नर दफ्तर भी आ रही है। कार्रवाई न होने से परेशान होकर उसने जहर निगला है।

लुधियाना : दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला की मौत

ससुराल वालों की कार की मांग से परेशान गांव चौंता की रहने वाली राजविंदर कौर (26) ने फंदा लगा लिया। सूचना पर थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद राजविंदर कौर के पति जंग सिंह, सास कुलदीप कौर, ससुर दिलबाग सिंह, ननद मनप्रीत कौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर लिया है।

राजविंदर कौर के पिता करनैल सिंह ने बताया कि वह फिल्लौर के रहने वाले हैं। तीन साल पहले उनकी बेटी की शादी जंग सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। कई बार उनकी बेटी को पीटा गया। कई बार राजीनामा भी हुआ। कुछ समय से उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि कार लेकर आए। 

करनैल सिंह ने बताया कि रविवार रात को भी बेटी ने फोन पर बताया कि ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार सुबह आकर बात करने को कहा था। सुबह जंग सिंह ने फोन पर बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। करनैल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव लटकाया गया है ताकि आत्महत्या लगे। थाना कूमकलां के इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed