{"_id":"58d2af9b4f1c1be5431a4c7a","slug":"women-commit-suicide-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के पहले जन्मदिन को लेकर झगड़ा, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे के पहले जन्मदिन को लेकर झगड़ा, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने किया सुसाइड
बेटे का पहला जन्मदिस कैसे मनाएंगे। इस बात को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक हो गई। गुस्साई पत्नी बच्चे और पति को छोड़कर कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा ली। पति ने रात को कई बार उसे कुंडी खोलने के लिए कहा। फोन पर मैसेज व कॉल भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की।
बुधवार सुबह जब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो उसकी पत्नी ने दुपट्टे से फंदा लगा रखा था। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान नितिका (35) निवासी सोहाना मूल निवासी हिमाचल प्रदेश के जोगिंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल मृतका के पति के बयानों पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की है।

Trending Videos
गुस्से में नहीं खोला दरवाजा
पत्नी ने किया सुसाइड
मृतका के पति ने बताया कि वह सेक्टर-78 मे किराए के मकान में रहते हैं। वह मोहाली में एक नामी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उसका एक बेटा है जो 25 अप्रैल को एक साल का होगा। उसके जन्मदिन की तैयारियों में जुटे हुए थे। मंगलवार शाम को भी वह पत्नी के साथ बेटे का जन्म दिन कैसे मनाना उसे लेकर बात कर रहे थे। लेकिन नितिका ने कहा कि वह अपने बेटा का जन्म दिन अपने तरीके से मनाएंगी और उसको लेकर उन दोनों में बहस हो गई और कुछ देर बाद नितिका उठकर अपने कमरे में चली गई। वहां जाकर उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। उसने काफी दरवाजा खटखटकाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
इसके बाद रात 12 और 1 बजे के बीच उसने नितिका को कई बार फोन व मैसेज किए, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। उन्हें लगा कि शायद नितिका गुस्से में थी और सो गई होगी। वह भी सो गया। लेकिन सुबह करीब 4 बजे उठा और उसने फिर से दरवाजा खटखटाया काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई और उसने दरवाजा तोड़ा और जब अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी ने कपड़े से फंदा लगा रखा था।