{"_id":"59bd6afa4f1c1b26688b5065","slug":"women-commit-suicide-in-kharar-with-poisonous-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह बनी जानलेवा, जहरीला इंजेक्शन लगाकर नर्स ने बेटी समेत दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह बनी जानलेवा, जहरीला इंजेक्शन लगाकर नर्स ने बेटी समेत दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
परमजीत कौर व उसकी बेटी सुखमनदीप कौर के खरड़ अस्पताल में पड़े शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह से परेशान होकर मैक्स अस्पताल की नर्स परमजीत कौर ने बेटी को जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुद भी जान दे दी। घटना के समय पति बाजार गया था। जब वह लौटा तो दोनों की लाशें कमरे में पड़ी थीं। पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिस पर लिखा है-लै काले तेरा घर खाली कर दित्ता। काले नर्स के जेठ का नाम है। पुलिस जांच में जुटी है।
खरड़-छज्जूमाजरा रोड पर स्थित न्यू स्वराज एनक्लेव में रहने वाली परमजीत कौर (38) का करीब 14 साल पहले रामपाल से विवाह हुआ था। विवाह के कुछ साल बाद सास रणजीत कौर व उसका जेठ उसे परेशान करने लगे। इस बारे में परमजीत कौर ने पति रामपाल को कई बार बताया, लेकिन सास व जेठ के अत्याचार जारी रहे। इससे तंग होकर शनिवार को परमजीत कौर ने पहले अपनी 12 वर्षीय बेटी सुखमनदीप कौर को जहरीला इंजेक्शन लगाया फिर खुद भी जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। उस समय मृतका का पति रामपाल बाजार से सामान लेने गया था। जब वह बाजार से लौटा तो उसने देखा कि दोनों बेसुध पड़ी हैं। उसने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया।
एएसआई भूपिंदर कुमार ने मौके पर पहुंच कर दवा से भरी एक सीरिंज व इंजेक्शन बरामद किया। इंजेक्शन के ऊपर से लेबल फाड़ा हुआ था, जिससे इंजेक्शन के नाम का पता नहीं चल सका। दोनों को पड़ोसी अपनी कार से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से परमजीत कौर का लिखा एक कागज भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपने जेठ को संबोधित करते हुए लिखा है कि लै काले मैं तेरा घर खाली कर दित्ता। पुलिस ने मृतका के मायके फरीदकोट में इस बारे में सूचना दे दी है। मायके वालों के आने के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।