फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women commit suicide after the name of operation

डॉक्टर ने ऑपरेशन को कहा तो महिला ने किया ऐसा काम, बच्चे अस्पातल में भर्ती

Thu, 20 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Thu, 20 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
women commit suicide after the name of operation
दो बच्चों संग खाया जहर, मां की मौत - फोटो : demo pic
28 साल की महिला ईलाज के लिए अस्पताल गई, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कह डाली लेकिन उसके बाद महिला ने ऐसा काम किया जिसने एक घर में तूफान ला दिया। 
विज्ञापन


घटना बटाला के नजदीकी गांव बालेवाल की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने आपरेशन के डर की वजह से दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन पर यह कदम उठाई की सूचना भी दे दी। पारिवारिक सदस्यों ने महिला और उसके दोनों बच्चों को मंगलवार की शाम अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई जबकि दोनों बच्चों का उपचार अमृतसर में अभी चल रहा है।थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने मृतका सर्बजीत कौर की मां हरविंदर कौर निवासी बहादुरपुर के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बजीत कौर की शादी हरप्रीत सिंह वासी बालेवाल के साथ हुई थी। उसके दो लड़के है एक 8 साल का है और दूसरा 9 साल का। हरप्रीत ट्रक ड्राइवर है। उसकी बेटी सर्बजीत कौर अकसर बीमार रहती थी, उसे दौरे भी पड़ते थे। उसका इलाज अमृतसर के एक निजी अस्पताल से चलता था।

सोमवार को सर्बजीत कौर डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसका यूट्रस निकालना पड़ेगा और इसके लिए एक छोटा सा आपरेशन करना पड़ेगा। उसी दिन से आपरेशन की वजह से सर्बजीत कौर तनाव लेने लगी।

दोनों बच्चों को जहरीली गोलियां दे दी

women commit suicide after the name of operation
महिला ने खाया ज़हर - फोटो : Demo Pic
 मंगलवार को सर्बजीत का पति हरप्रीत सिंह कलानौर में अपने ट्रक की मरम्मत कराने के लिए गए था। मंगलवार की शाम को करीब पांच बजे सर्बजीत कौर ने अपने पति के मोबाइल पर सूचना दी कि उसने खुद भी कोई जहरीली चीज निगल ली है और दोनों बच्चों को जहरीली गोलियां दे दी हैं।

इस पर पति हरप्रीत सिंह तत्काल घर आया। वह पारिवारिक सदस्यों की मदद से सर्बजीत कौर और दोनों बच्चों अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले गया। वहां सर्बजीत कौर की मौत हो गई। बच्चों का इलाज  चल रहा है। एसएचओ ने बताया कि 174 की कार्रवाई कर दी गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed