{"_id":"334ad17918768bc81ba62ca40ce12b3d","slug":"women-account-hack-remove-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों के अकाउंट हैक कर निकाले डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों के अकाउंट हैक कर निकाले डेढ़ लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Jul 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक दुकानदार के अकाउंट से कुल डेढ़ लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
साइबर सेल ने सेक्टर-19 पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-21 निवासी आरती मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 27 मार्च 2014 को किसी ने उनके एक्सिस बैंक के अकाउंट से ऑनलाइन 97 हजार 718 और 25 हजार 486 रुपये निकाल लिए।
अकांउट से रुपये निकलने का मैसेज मिलते ही उन्होंने बैंक से सम्पर्क किया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। साइबर सेल ने मामले की जांच कर अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-19 थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर-18 के दुकानदार ओमप्रकाश के एसबीआई अकाउंट से ऑनलाइन के जरिए 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। दुकानदार ने बैंक अकाउंट से रुपये निकलने का मैसेज मिलते ही साइबर सेल को शिकायत दी।
विज्ञापन
साइबर सेल ने मामले की जांच करने के बाद सेक्टर-19 थाने में मुकदमा दर्ज किया है। साइबर सेल दोनों मामलों में जांच कर रही है कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे किसके अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं।